Ranchi news : दो विवि में अब तक वीसी की नियुक्ति नहीं, दो माह में फिर खाली हो जायेंगे तीन पद

रांची विवि, विभावि, नीलांबर-पीतांबर विवि व कोल्हान विवि में दो वर्ष बाद भी प्रतिकुलपति की नियुक्ति नहीं

रांची.

सिदो-कान्हू मुर्मू विवि और विनोबा भावे विवि में दो वर्ष बाद भी कुलपति की स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है. जबकि अगले दो से तीन माह में रांची विवि, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि व झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में कुलपति का कार्यकाल पूरा हो जायेगा. लेकिन, अब तक आवेदन मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं सकी है. वहीं, रांची विवि, विनोबा भावे विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि व कोल्हान विवि में लगभग दो वर्ष बाद भी प्रतिकुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी है.

राजभवन द्वारा गठित सर्च कमेटी ने कुलपति व प्रतिकुलपति के लिए देश भर से योग्य उम्मीदवारों का आवेदन मंगाया. इन्हीं आवेदन में से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि में कुलपति के पद पर डॉ राम कुमार सिंह, महिला विवि जमशेदपुर की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता को कोल्हान विवि का कुलपति तथा नीलांबर-पीतांबर विवि में डॉ दिनेश कुमार सिंह को कुलपति नियुक्त किया गया. डॉ अंजिला गुप्ता की नियुक्ति पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के कार्यकाल में महिला विवि जमशेदपुर में कुलपति के पद पर रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा व डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य के साथ जून 2022 में हुई थी. उन्हीं को कोल्हान विवि का तीन वर्ष के लिए कुलपति बनाया गया.

उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्यपाल श्री बैस के जाने के बाद उनके समय में मंगाये गये आवेदन के आधार पर बने पैनल को तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रद्द कर फिर से आवेदन मंगाने का कार्य किया. इसके बाद मार्च 2024 में भी कई उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किये. लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी. वर्तमान में महिला विवि जमशेदपुर में कुलपति का प्रभार कोल्हान विवि की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में कुलपति का प्रभार प्रतिकुलपति डॉ विमल कुमार सिंह तथा विनोबा भावे विवि के कुलपति का प्रभार नीलांबर-पीतांबर विवि के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह को दिया गया है. रांची विवि व डीएसपीएमयू में कुलपति का कार्यकाल जून 2025 में तथा झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यकाल जुलाई 2025 में समाप्त हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >