अनगड़ा मंडल भाजपा ने गुरुवार को सिरपा में वीबी-जी रामजी को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया.
By JITENDRA | Updated at :
अनगड़ा.
अनगड़ा मंडल भाजपा ने गुरुवार को सिरपा में वीबी-जी रामजी को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया. मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए विकसित भारत जी राम जी कानून लागू किया है. नये रोजगार गारंटी कानून के तहत ग्रामीण गरीब मजदूरों को अब 100 की बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा. सरकार ने व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाते हुए भ्रष्टाचार की किसी भी गुंजाइश को समाप्त कर दिया है. उन्होंने जनता से भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की. कहा कि वीबी-जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. जिसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है. मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, परमेश्वर महतो, नरेश साहू, ज्योतिष महतो, जगतनारायण महतो, उर्मिला देवी सहित अन्य उपस्थित थे.