Ranchi News : दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे अमेरिकी राजदूत व माल्टा के उच्चायुक्त

दुमका स्थित दुधानी के रोमन कैथोलिक चर्च के गेस्ट हाउस ‘यीशु जाहेर’ में इनका स्वागत चर्च के इंचार्ज फादर स्टीफन ने किया.

रांची/दुमका. देवघर एयरपोर्ट से शनिवार को सड़क के रास्ते अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और माल्टा के उच्चायुक्त एचई रूबेन गौसी दुमका पहुंचे. दुमका स्थित दुधानी के रोमन कैथोलिक चर्च के गेस्ट हाउस ”यीशु जाहेर” में इनका स्वागत चर्च के इंचार्ज फादर स्टीफन ने किया. फादर स्टीफन ने बताया कि माल्टा के उच्चायुक्त रूबेन गौसी का दुमका से पुराना नाता है. वे हर साल क्रिसमस के अवसर पर अपने मामा मिशनरी फादर जोसेफ एम गौसी सैको के साथ यहां आते थे. फादर जोसेफ का इस क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति से गहरा जुड़ाव था. फादर जोसेफ का निधन 28 जून 2023 को 86 वर्ष की उम्र में हो गया.

आज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट जायेंगे

अपने मामा की स्मृतियों और उनके योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को नजदीक से समझने के उद्देश्य से एचई रूबेन गौसी दुमका के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं. शनिवार की देर शाम वे सेंट जेवियर्स महारो में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए. रविवार को सेंट टेरेसा स्कूल में एक और कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे लौट जायेंगे. इस दौरे का विशेष पहलू यह है कि अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं. उनका उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और इसकी विशेषताओं को समझना और अनुभव करना है. फादर स्टीफन ने यह भी बताया कि एरिक गार्सेटी और रूबेन गौसी अच्छे मित्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >