बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, चतरा में पुल धंसा, गुमला और हजारीबाग में कई घर गिरे

पश्चिमी विक्षोभ और एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण शनिवार को पूरे राज्य में जमकर बारिश हुई. बारिश का आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा. राज्यभर में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. रबी की फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है.

रांची : पश्चिमी विक्षोभ और एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण शनिवार को पूरे राज्य में जमकर बारिश हुई. बारिश का आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा. राज्यभर में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. रबी की फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है. करोड़ों रुपयों की सब्जी की फसलें बर्बाद हो गयी है. मौसम खराब रहने के कारण बाजार में मंदी छायी रही. सबसे अधिक नुकसान हजारीबाग और लातेहार जिले में हुआ है. हजारीबाग जिले में करीब 100 मिमी बारिश हुई. वहीं ढाई सेमी आकार तक के ओले गिरे. पलामू में भारी बारिश में कई कच्चे घर गिर गये. पलामू के ही नौडीहा में घर गिरने और उसके मलबे में दब जाने से रामगोविंद सिंह की मौत हो गयी.

चतरा में गेरुआ नदी का पुल धंस गया. गढ़वा के रमना में वज्रपात से प्रतिमा देवी झुलस गयी. अलग-अलग जिलों में दर्जनों मवेशियों की मौत हो गयी. मौसम िवभाग के अनुसार राजधानी रांची में शनिवार को करीब 16 मिमी व डालटनगंज में 11 मिमी बारिश हुई. इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. राजधानी का अधिकतम तापमान तीन-चार दिन की तुलना में करीब 12 डिग्री सेसि गिरा है. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19.2 तथा न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेसि रहा.

16 और 17 मार्च से मिल सकती है राहत : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 और 17 मार्च को लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है. इस दौरान आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. 18 मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है. इससे 19-20 को राजधानी समेत कई जिलों में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. झारखंड स्थित मौसम विभाग के निदेशक एसडी कोटाल ने कहा है कि शनिवार को कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई.

बरकट्ठा : बारिश में छह गाड़ी भिड़ी, एक की मौत – बरकट्ठा : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा जीटी रोड स्थित कोनहराखुर्द गांव मस्जिद के समीप मूसलाधार बारिश के कारण हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि जोरदार बारिश के बीच जीटी रोड पर छह वाहनों में एक साथ टक्कर हो गयी. सड़क किनारे पहले से खड़े खराब ट्रक (आरजे-19जीइ-3548) से पहले मारुति ब्रेजा कार जेएच-11वाई-4222) टकरायी. उसके बाद हुंडई (जेएच-01सी-4031) और स्कॉर्पियो (जेएच-02एपी-1034) टकरा गयी. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखकर बोलेरो (जेएच-10एएम-8664) के चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी. उस गाड़ी को पीछे से आ रहे ट्रक (एनएल-01एए-0932) ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में बोलेरो सवार धनबाद जिला के कतरास स्थित सोनारडीह निवासी धनंजय गोप (65) की मौत हो गयी.

वहीं बोलेरो में सवार सदस्य रिंकू देवी (26), उनकी पुत्री कृति कुमारी (छह) और प्रीति कुमारी (15) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. बोलेरो में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से चौपारण से कतरास लौट रहे थे. अन्य गाड़ियों के चालक व सवार लोगों को भी चोट आयी है. पुलिस ने घटनास्थल पर क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ.

बाढ़ में फंसी कार, हार्ट फेल – घाटोटांड़ : बोकारो नदी में आयी बाढ़ के कारण छिलका पुल के ऊपर से पानी बहने लगा. शनिवार दोपहर एक बजे घाटो से रांची जा रही कार पुल में फंस गयी. भयवश कार में सवार टाटा स्टील कर्मी रमेश प्रसाद सिन्हा (58) की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. वे रांची इलाज कराने जा रहे थे. इसी दौरान छिलका पुल पर कार फंस गयी. कार चला रहे दामाद कुमार सत्यजीत ने ससुर को डिक्की खोलकर बाहर निकला. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पति की मौत की खबर सुन पत्नी मृदुला िसन्हा गिर गयी. उन्हें भी आइसीयू में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >