प्रोफेसर के घर के कैंपस में देर रात घुसा अनजान व्यक्ति

दरवाजा नहीं खोलने पर कर रहा था गाली-गलौज

रांची. चुटिया थाना से 100 मीटर की दूरी पर स्थित गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर उमेश्वर सिंह के घर के कैंपस में 15 नवंबर की देर रात पौने तीन बजे एक व्यक्ति घुस गया. फिर मेन गेट में बार-बार लात मारकर दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा. दरवाजा नहीं खुलने पर वह गाली-गलौज करने लगा. घटना के वक्त प्रोफेसर व उनकी पत्नी नहीं थीं. सिर्फ दोनों बेटियां थीं. इस तरह की घटना से दोनों बेटियां डर गयीं. इसके बाद घटना की जानकारी बेटी तान्या ने फोन से चुटिया थाना को दी. फोन पर कहा गया कि पुलिस की टीम को भेजा जा रहा है. लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं गया. किसी तरह तान्या ने दूसरे रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी. तब अनजान व्यक्ति वहां से भागा. लेकिन बेटियों ने उस आरोपी का मोबाइल से वीडियो बना लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >