union strike in jharkhand : यूनियनों की हड़ताल आज, बैंक व अन्य संस्थानों में लगेंगे ताले

यूनियनों की हड़ताल आज

रांची : केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को हो रही देशव्यापी हड़ताल का असर झारखंड में बैंक, बीमा, कोयला व खनन क्षेत्र में हो सकता है. हड़ताल को सफल बनाने के लिए इसकी पूर्व संध्या पर राजधानी के सैनिक मार्केट में मशाल जुलूस निकालकर लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गयी.

ट्रेड यूनियनों ने झारखंड में हड़ताल के असरदार होने की उम्मीद जताते हुए यहां छह मिलियन (60 लाख) से ज्यादा मजदूरों, कर्मचारियाें व आम लोगों के शामिल होने की बात कही है. गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की है.

बैंकों में लटकेंगे ताले :

26 नवंबर को पूरे राज्य में बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकता है. हजारों बैंककर्मी इसमें शामिल होंगे. एआइबीइए ने कहा है कि इस दौरान बैंक कर्मचारी भी अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखेंगे. एआइबीइए, एसबीआइ और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर सार्वजनिक बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है.

क्यों होगी हड़ताल :

सेंट्रल ट्रेड यूनियंस ने केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है. सरकार ने हाल ही में तीन नये श्रम कानून पारित किये हैं तथा 27 पुराने कानूनों को खत्म कर दिया है, जिसके विरोध में यह हड़ताल की जा रही है.

इन क्षेत्रों में होगा असर: कोयला, स्टील, आयरन, बाक्साइट, पत्थर, खनन, ढुलाई, निर्माण सेक्टर से लेकर बैकिंग, बीमा, डाक, रेल, दूरसंचार समेत सभी पीएसयू को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने के निर्णय के खिलाफ इस क्षेत्र से भी बंद को समर्थन मिलेगा. तथा इसका व्यापक असर संबंधित क्षेत्र पर हो सकता है.

मजदूर संघ ने की हड़ताल को सफल बनाने की अपील

रांची. दैनिक भोगी मजदूर संघ, झारखंड सर्किल के अध्यक्ष भवन सिंह ने झारखंड के सभी दैनिक भोगी मजदूरों से गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है. इधर, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ एवं झारखंड वन चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने बैठक कर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल बनाने का निर्णय लिया है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >