रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, स्कूटी से किया शहर का दौरा

Ranchi News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू रांची पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूटी से यात्रा कर विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात की और एयरपोर्ट पर नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन तथा बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सतीश कुमार की रिपोर्ट 

Ranchi News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू आज बुधवार को रांची पहुंचे. इसके बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ स्कूटी से सवारी कर उनके आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने चैम्बर और डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

उन्होंने भाजपा रांची महानगर के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की.

एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन और प्रतिमा अनावरण

जलपान के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापू एक बार फिर स्कूटी पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ सवार होकर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां उन्होंने कई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया.

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >