यूजीसी ने सात फेलोशिप की अवधि बढ़ायी

यूजीसी ने सात फेलोशिप की अवधि बढ़ायी

रांची : यूजीसी ने लॉकडाउन को देखते हुए सात फेलोशिप की अवधि छह-छह माह के लिए बढ़ा दी है. यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने सभी विवि के वीसी को पत्र भेज कर कहा है कि फेलोशिप की अवधि समाप्ति की तिथि से छह माह बढ़ायी जा रही है. इसलिए प्रोजेक्ट को इसी के अनुरूप पूर्ण कराया जाये.

प्रो जैन ने कहा है कि जिन सात फेलोशिप की अवधि बढ़ायी गयी है उनमें डॉ डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप स्कीम, डॉ एस राधाकृष्णन पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप, पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप फॉर एससी/एसटी, पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप फॉर वीमेन, बीएसआर फेलोशिप (अॉनगोइंग केस), बीएसआर फेकल्टी फेलोशिप व इमेरिटस फेलोशिप शामिल हैं.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >