राज्य में दो सप्ताह सख्त लॉकडाउन लगाया जाये : जदयू

राज्य में दो सप्ताह सख्त लॉकडाउन लगाया जाये : जदयू

रांची : जदयू के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुशील कुमार सिंह ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार से तत्काल दो सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में तनिक भी ढिलाई घातक साबित होगी.

धनबाद जिला के कतरास में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत कोरोना से हो चुकी है. अब कोरोना गली, मुहल्लों व शहर में कहर बरपा रहा है. ट्रैवल हिस्ट्री या क्लोज कांटेक्ट के बिना भी लोग संक्रमित हो रहे हैं.

हर जिले में कोरोना पहुंच गया है. ऐसे में कोरोना के चेन को ब्रेक करने की जरूरत है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >