83 पीस बोटा लदा दो ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को जांच के दौरान 73 पीस लकड़ी का बोटा लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है.

प्रतिनिधि, नामकुम.

पुलिस ने शुक्रवार को जांच के दौरान 73 पीस लकड़ी का बोटा लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है. साथ ही ट्रैक्टर चालक मदन कुजूर पिता भानू कुजूर व सुरजन तिर्की पिता स्व देवा तिर्की दोनों घासी टोली जामचुआं नामकुम निवासी को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर के चालकों से लकड़ी बोटा से संबंधित कागजात मांगे गये. परंतु उन्होंने किसी प्रकार का कोई कागज नहीं दिखाया. पूछताछ में बताया कि लकड़ी हाहाप जंगल से काटकर चाय बगान स्थित झुनझुन टिंबर ले जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों चालकों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

क्षेत्र में चल रहे कई टिंबर :

थाना क्षेत्र अंतर्गत कई टिंबर संचालित हैं. रात के अंधेरे में जंगलों से बोटा काटकर लाया जाता है. जिन्हें सुबह होने से पहले टिंबर में चीर दिया जाता है. रात में खूंटी, तमाड़ व नामकुम क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों से लकड़ियां काटकर लायी जाती है. लकड़ी लाने में इस्तेमाल होनेवाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन फेल रहते हैं. क्षेत्र में संचालित होने के बावजूद वन विभाग या पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH VERMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >