टीएसपीसी का उग्रवादी हजारीबाग से गिरफ्तार

ओरमांझी पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर संजीत कुमार उर्फ विक्रांत के सहयोगी शंकर कुमार महतो को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है.

रांची़ ओरमांझी पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर संजीत कुमार उर्फ विक्रांत के सहयोगी शंकर कुमार महतो को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. वह बुढ़मू का रहनेवाला है. उसके पास से घटना में प्रयोग की गयी बाइक, मोबाइल, पर्चा और सिम कार्ड बरामद किया गया है. यह जानकारी ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गुंजा स्थित क्रेशर में एक पोकलेन मशीन व हाईवा जलाने के आरोपी शंकर कुमार महतो को हजारीबाग में घूमते देखा गया है. सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की कार्रवाई की गयी. टीएसपीसी के एरिया कमांडर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >