टीएसपीसी का एरिया कमांडर आदिल उर्फ विभीषण जी गिरफ्तार

टीएसपीसी) के उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर सीमांत जोनल कमेटी के एरिया कमांडर आदिल अंसारी उर्फ विभीषण जी को खलारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतिनिधि, खलारी.

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर सीमांत जोनल कमेटी के एरिया कमांडर आदिल अंसारी उर्फ विभीषण जी को खलारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार तड़के करीब 2.30 बजे लोहरदगा स्थित उसके आवास से की गयी. वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक खलारी आरएन चौधरी के नेतृत्व में की गयी. अभियान में थाना प्रभारी खलारी पुलिस निरीक्षक जयदीप टोप्पो, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा तथा सुरक्षा बलों की टीम ने अहम भूमिका निभायी. बताया जाता है कि बीते डेढ़ वर्ष से आदिल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आयी थी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात आदिल लोहरदगा में अपने परिवार के साथ मौजूद था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के दो से ढाई बजे के बीच उसके ठिकाने को घेर लिया. खुद को घिरता देख आदिल ने भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान छज्जे से गिर जाने के कारण उसका बायां हाथ टूट गया. पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में लेकर उपचार कराया. समाचार लिखे जाने तक उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी.

कोयला कारोबारी से नक्सली बना आदिल :

खलारी निवासी आदिल अंसारी पहले पिपरवार क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़ा था. बताया जाता है कि नक्सली संगठनों को लेवी देते-देते वह स्वयं टीएसपीसी से जुड़ गया. धीरे-धीरे उसका नाम कई आपराधिक और उग्रवादी गतिविधियों में सामने आने लगा. जो आदिल कभी लेवी देता था, वही बाद में लेवी मांगने लगा. करीब डेढ़ साल से वह संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था. उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. उग्रवादी संगठन से नाम जुड़ने के बाद परिवार के लोग भी काफी असहज और परेशान थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदिल की गिरफ्तारी से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

27 खलारी 01 : गिरफ्तार आदिल.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >