शहीद निर्मल महतो को दी गयी श्रद्धांजलि

सिल्ली विधानसभा आजसू पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को झारखंड मोड़ पर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया.

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सिल्ली विधानसभा आजसू पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को झारखंड मोड़ पर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, डॉ देवशरण भगत, जयपाल सिंह, संजय महतो, गौतम कृष्ण साहू, चित्तरंजन महतो, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्री सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसे संगठनकर्ता थे जो हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर सोचा. जुल्म, अत्याचार व शोषण के खिलाफ हमेशा खड़े रहे. उनका सपना था कि अलग झारखंड राज्य हो, ताकि यहां रहनेवाले लोगों को शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलायी जा सके. उन्होंने अलग राज्य की लड़ाई के लिए युवाओं को लामबंद किया. शहीद निर्मल दा का त्यागपूर्ण जीवन तथा झारखंड अलग राज्य के लिए उनका बलिदान हम सभी को युगों-युगों तक प्रेरित करेगा. सभी ने मिलकर निर्मल महतो के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. मौके पर श्याम सुंदर महतो, बबीता कुमारी, मंजू सिंह मुंडा, आरती देवी, ज्योति कुमारी, अनिता देवी, प्रभा महतो, चंचला भोक्ता, शेखा देवी, कमिता देवी, रीता महली, अरुणा पांडेय, त्रिलोचन महतो, भागवत सोनार, लक्ष्मण महतो, अशोक सिंह, ज्योति कुमारी, रवींद्र करमाली, डबलू महली, मनोज रजक, भरत देव साय, बबलू खान, महावीर महतो, लंदन कुमार, गोपाल महतो, गणेश महतो, संजय महतो, सुरेश मुंडा, शिव शंकर प्रसाद, लखीराम नायक, शत्रुघ्न महतो, बुद्धेश्वर महतो, सदाब खान, बादल मुंडा, दिलीप हजाम, संजय ठाकुर, विशाल महतो व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >