रांची में हो रहा 207 आदिवासी युवाओं का कौशल विकास, केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने कही ये बात

Bishweswar Tudu in Ranchi: केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाना है. रोजगार के अवसर पैदा करना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है.

Bishweswar Tudu in Ranchi: जनजातीय मामले व जलशक्ति मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने बुधवार को राजधानी रांची के जोन्हा स्थित सेवा भारती परिसर में चल रहे जनजातीय समाज के युवक-युवतियों के आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. यहां देश भर से चुनकर आये 207 युवाओं के लिए 55 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.

युवाओं को दी जा रही है इन चीजों की ट्रेनिंग

आदिवासी समाज के युवाओं को यहां बिजली मिस्त्री, राजमिस्त्री, प्लंबर मिस्त्री, सोलर पैनल मरम्मत, कंप्यूटर रिपेयरिंग, बाइक रिपेयरिंग, जैविक खेती और मशरूम की खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाना है. रोजगार के अवसर पैदा करना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है.

Also Read: Sarkari Naukari 2021 : आदिवासी युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बिरसा मुंडा सेंटर फॉर ट्राइबल अफेयर्स में प्रोग्राम मैनेजर की होगी नियुक्ति, मिलेगी मोटी सैलरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है उद्देश्य

मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कौशल को महत्वपूर्ण घटक मानती है और उसको प्राथमिकता दे रही है. बता दें कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के ग्रामीण जनजातीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम (ग्रामीण उद्यमी परियोजना) का संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत जोन्हा स्थित सेवा भारती परिसर में 20 अगस्त से शुरू किया था.

अर्जुन मुंडा ने किया था शिविर का उद्घाटन

इसके लिए देश भर से चुनकर आये 207 आदिवासी युवाओं, जिसमें युवतियां भी शामिल हैं, के लिए 55 दिन का आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू किया गया था. इसका उदघाटन आर्यभट्ट सभागार में रांची विवि में मुख्य अतिथि आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था. इस अवसर पर झारखंड के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, समीर उरांव भी मौजूद थे.

कई राज्यों के आदिवासी ले रहे प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवा कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं. इन्हें बिजली मिस्त्री राजमिस्त्री, पलंबर मिस्त्री, सोलर पैनल मरम्मत,कंप्यूटर, बाइक रिपेयरिंग, जैविक खेती और मशरूम की खेती की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है.

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार, अनगड़ा, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >