नौ साल पहले पोल लगाये, अब तक नहीं लगा मोनाटोला में ट्रासफॉर्मर

खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत के नावाडीह मोनाटोला में 20 घरों के लोग जुगाड़ से बिजली जला रहे हैं.

मैक्लुस्कीगंज. खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत के नावाडीह मोनाटोला में 20 घरों के लोग जुगाड़ से बिजली जला रहे हैं. बिजली विभाग के लचर व्यवस्था से परेशान हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली विभाग ने नावाडीह मोनाटोला के उक्त इलाके में पोल लगवाया था, लेकिन ट्रांसफॉर्मर व बिजली का तार मुहैया नहीं कराया गया. लंबे इंतजार और कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके मोनाटोला के उस इलाके के लोग लगभग आधा किलोमीटर की दूरी नावाडीह के ट्रांसफॉर्मर से अपनी खुद की जुगाड़ से तार खींच कर बिजली जलाने का निर्णय लिया और सिंगल फेज लाइन की व्यवस्था की. इस व्यवस्था से उन्हें मुश्किल से बिजली मिल पाती है. लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है. स्थानीय ग्रामीण पवन ठाकुर ने बताया कि टोला में लगभग बीस घर है और सभी ने वर्षों पहले बिजली कनेक्शन ले लिया है. समय पर बिजली बिल का भुगतान भी कर रहे हैं. लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पाया है. बहरहाल एक बार पुनः उक्त टोला के ललकु ठाकुर, रंजू देवी, सुरजी देवी, सुंदरी देवी, उमा देवी, पांचोला देवी, जितबाहन गंझू, सुधीर सिन्हा, इंदु देवी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की तरफ ध्यानाकर्षित करते हुए जनप्रतिनिधियों, विधायक व सांसद से सहयोग की अपील की है. और जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है.

मोनाटोला में 20 घरों के लोग जुगाड़ से बिजली जलाने को विवश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >