रांची के रास्ते बिहार, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत जाने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां चेक करें डिटेल

Trains Cancelled: रांची के रास्ते बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत को जाने वाली कम से कम 4 ट्रेनोें को भारतीय रेलवे ने रद्द किया है. ये ट्रेनें कब-कब और क्यों रद्द रहेंगी, पूरा डिटेल यहां चेक कर लें.

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ कें रास्ते बिहार, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने रद्द कर दिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने यह जानकारी दी है. रांची रेल मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा है कि रांची के रास्ते दरभंगा और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल पर रायगढ़-झाड़सुगुड़ा रेलखंड के कोतरलिया रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यह फैसला किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द | Cancel Train List

  • 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 11 अप्रैल, 15अप्रैल, 18अप्रैल, 22अप्रैल और 25अप्रैल को दरभंगा से रद्द रहेगी.
  • 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 8 अप्रैल, 12 अप्रैल, 15 अप्रैल, 19 अप्रैल और 22 अप्रैल को सिकंदराबाद से रद्द रहेगी.
  • 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 18 अप्रैल और 19अप्रैल को हटिया से रद्द रहेगी.
  • 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 13 अप्रैल, 14 अप्रैल, 20 अप्रैल, और 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी.

इसे भी पढ़ें

3 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

Viral Video: झारखंड में रिमांड होम से 21 बाल कैदियों के भागने का वीडियो वायरल, पहले पुलिसकर्मी भागा

रांची से दिल्ली के लिए नहीं मिल रहा टिकट तो टेंशन न लें, शुक्रवार से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

“मंईयां सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा”, सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >