रांची. रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए 28 जुलाई को ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण हटिया और रांची आने-जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस केवल गोमो तक चलेगी. गोमो से हटिया और वापसी का परिचालन रद्द रहेगा. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच नहीं चलेगी. वहीं आसनसोल-रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर मूरी तक ही संचालित होगी तथा मुरी-रांची-मुरी के बीच रद्द रहेगी. इसके अलावा हटिया-सांकी पैसेंजर 28 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेंगी.
रेलवे ब्लॉक से तीन ट्रेनों का प्रस्थान समय बदला
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 30 व 31 जुलाई को अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से रवाना होगी. वहीं ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 28 जुलाई को एक घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से चलेगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जुलाई और दो अगस्त को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी.
ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त
ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन
