Train News: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड-बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, भीड़ से मिलेगी निजात

Train News: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड-बिहार के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. त्योहारों के इस सीजन में ट्रेनों में भीड़ नहीं होगी.

Train News: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. भारतीय रेलवे के इस एक फैसले से हजारों यात्रियों को ट्रेन में होने वाली भीड़ से निजात मिल जाएगी. खासकर झारखंड की राजधानी रांची से बिहार के आरा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी जाने वालों के लिए.

ओडिशा और उत्तर प्रदेश जाने वालों को भी होगा फायदा

भारतीय रेलवे की इस घोषणा से ओडिशा के राउरकेला और उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाने वालों को भी भीड़ से राहत मिलेगी. इतना ही नहीं, रांची से गोड्डा जाने वाले रेल यात्रियों को भी फायदा होने वाला है. रांची से आरा, गोड्डा, वाराणसी को जाने वाली ट्रेनों में रेलवे ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है.

3 महीने के लिए 8 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे ने 3 महीने के लिए 8 ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, उसकी पूरी सूची यहां देखें.

इन ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा

  • 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में 30 दिसंबर तक अस्थाई रूप से सेकेंड स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस में 31 दिसंबर तक अस्थाई रूप से सेकेंड स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगेगा.
  • 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 31 दिसंबर तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में 1 जनवरी 2025 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस में 31 दिसंबर तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस में 1 जनवरी 2025 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 31 दिसंबर तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18612 वाराणसी-रांची एक्सप्रेस में 1 जनवरी 2025 तक अस्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

Also Read

Indian Railways: 150 साल बाद गिरिडीह से दिल्ली के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 9 को गोड्डा से हरी झंडी दिखाएंगे निशिकांत दुबे

Good News For Rail Passengers: रांची रेल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे

Indian Railways : वेटिंग लिस्ट को लेकर आठ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जोड़ी गयी

Indian Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से चलने वाली 36 ट्रेनों का टाइम टेबल बदला

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >