Attention Please ! झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें 1 मार्च तक रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Train Cancelled In Jharkhand: रांची और हटिया से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें 1 मार्च तक रद्द रहेगी. इसमें झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.

रांची : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना है. दरअसल कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इस कारण हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती (12873) और रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825) 27 फरवरी को रद्द रहेंगी. वहीं, हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ( 12817) 28 फरवरी को निरस्त रहेगी. इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन 23 फरवरी से 2 मार्च तक प्रभावित रहेगा.

ट्रेन से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 23 और 25 फरवरी को ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 24 और 26 फरवरी को दिल्ली होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 18102-जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया-मुरी) निरस्त रहेगी.
  • 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को ट्रेन-संख्या 18101- टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया-मुरी) निरस्त रहेगी.
  • 27 फरवरी को दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12873 -हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती रद्द रहेगी.
  • 27 फरवरी को ट्रेन नंबर 12825- रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 27 फरवरी और 1 मार्च को ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

इनपुट : दीपाली कुमारी

Also Read: 23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >