तेज गति से भाग रहा ट्रेलर धराया

नाबालिग चालक पर हुई कार्रवाई

सिल्ली

वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से भाग रहे एक ट्रेलर एनएल 01के 7484 को मुरी पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. ट्रेलर चला रहे 16 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वह नवादा बिहार का निवासी है. वाहन को कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंप दिया गया है. मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद झारखंड मोड़ के निकट वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. उसी समय तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन ट्रेलर रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा. इस क्रम में दो बच्चे ट्रेलर की चपेट में आने से बच गये. पुलिस ने ट्रेलर का करीब आठ किलोमीटर पीछा कर गोला रोड में रामपुर के निकट स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया. ट्रेलर को थाने में जब्त कर रखा गया है. पुलिस ने बताया कि चालक नाबालिग है, उसके पास डीएल भी नहीं है. ट्रेलर के पीछे नंबर भी नहीं था. ट्रेलर पर आयरन ओर ओवरलोड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >