Ranchi News : आज पलामू, गढ़वा, कोल्हान आदि इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी क्षेत्र से आ रही गर्म हवा के कारण झारखंड के सभी जिले धूप की तपिश झेल रहे हैं. कोल्हान में गुरुवार को जहां लू का प्रकोप देखा गया.

रांची (विशेष संवाददाता). पश्चिमी क्षेत्र से आ रही गर्म हवा के कारण झारखंड के सभी जिले धूप की तपिश झेल रहे हैं. कोल्हान में गुरुवार को जहां लू का प्रकोप देखा गया, वहीं 14 व 15 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा के साथ-साथ पलामू, गढ़वा व आसपास के इलाके में लू चलने की संभावना है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

राज्य के कई हिस्सों में 16 मार्च से मौसम में बदलाव हो सकते हैं. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं व वज्रपात की संभावना है. राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रिकॉर्ड किया गया. यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा 24 घंटे में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही.

शहरवार अधिकतम तापमान

(डिग्री सेल्सियस में)शहर–अधिकतम तापमानरांची–34.2जमशेदपुर–39.3

मेदिनीनगर–38.7

बोकारो–38.5

चाईबासा–39.8

बहरागोड़ा–40.3

चतरा–39.0देवघर–37.0

गुमला–34.0

15 मार्च 2017 को रांची का पारा 43.2 डिग्री तक पहुंचा था

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो वर्ष 2017 में 15 मार्च को रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. जबकि 2012 में 26 मार्च को 42.0 डिग्री, 2013 में 10 मार्च को 41.5 डिग्री, 2014 में 23 मार्च को 39.9 डिग्री, 2015 में 25 मार्च को 41.5 डिग्री, 2016 में 23 मार्च को 41.6 डिग्री, 2017 में 15 मार्च को 43.2 डिग्री, 2018 में सात व आठ मार्च को 40.5 डिग्री, 2019 में नौ मार्च को 41.8 डिग्री, 2020 में 24 मार्च को 40.8 डिग्री, 2021 में एक मार्च को 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >