पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज, झारखंड कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

रांची : देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 103वीं जयंती है. इस अवसर पर झारखंड के रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय समेत सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर इन्हें याद किया गया. आज गुरुवार को रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया और देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया.

Also Read: पद्मश्री दिगंबर हांसदा का निधन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक
जयंती पर याद की गयीं इंदिरा गांधी 

झारखंड की राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे.

Also Read: झारखंड के देवीपुर एम्स में नये साल से शुरू होगी ओपीडी सेवा, पढ़िए क्या है तैयारी

रांची के अलावा हजारीबाग जिले में भी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में मौसम का मिजाज कैसा है, महापर्व छठ में खिलेगी धूप या बढ़ेगी कनकनी, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

कोडरमा जिले में भी आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. कोडरमा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे.

Also Read: Chhath Puja 2020, Jharkhand LIVE : महापर्व छठ का दूसरा दिन आज, खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >