Weather Warning: झारखंड के इन 14 जिलों में थोड़ी देर में आंधी-बारिश के साथ हो सकता है वज्रपात

Weather Warning Jharkhand : रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत 14 जिलों में थोड़ी देर में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. अगले 5 दिन तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार (4 मई, 2020) को तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी.

Jharkhand Weather Warning: रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत 14 जिलों में थोड़ी देर में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. अगले 5 दिन तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार (4 मई, 2020) को तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी.

चेतावनी में कहा गया है कि बोकारो, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार के कुछ भागों में दो-तीन घंटे में मध्यम मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कुछ जगहों पर आंधी भी चल सकती है. आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकती है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि इस दौरान इन 11 जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

सुबह 8:10 बजे की पहली चेतावनी के बाद दूसरी चेतावनी मौसम विभाग ने 9:10 बजे जारी की. इसमें कहा गया है कि गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में दो-तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे का मेघ-गर्जन होने की संभावना है.

इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है. वहीं, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. मौसम विभाग की मानें, तो अगले पांच दिनों तक बारिश होगी. 4 मई से 9 मई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में तेज हवाएं चलेंगी. आंधी, वज्रपात और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना विभाग ने जतायी है.

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. 4 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है. इसके असर से एक दिन के अंतराल के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >