रांची साइबर सेल के सिपाही से बाइक लूट तीन अपराधी हुए फरार, जानें क्या है पूरा मामला

साइबर सेल में कार्यरत सिपाही दीपक कुमार की बाइक तीन अपराधियों ने डिबडीह पुल के पास सोमवार की रात लूट ली और फरार हो गये.

साइबर सेल में कार्यरत सिपाही दीपक कुमार की बाइक तीन अपराधियों ने डिबडीह पुल के पास सोमवार की रात लूट ली और फरार हो गये. अपराधियों ने लूट के दौरान अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बाइक छीन ली. इस संबंध में सिपाही ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़.

हटिया निवासी दीपक कुमार एसएसपी आवास स्थित साइबर सेल कार्यालय से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे. बताया जाता है कि अरगोड़ा चौक पर तीन युवक एक व्यक्ति से मोबाइल लूटने का नाटक कर रहे थे़ सादे लिबास में दीपक कुमार की नजर उन पर पड़ी, तब उन्होंने अपराधियाें को धमकी भरे लहजे में युवक को छोड़ने को कहा़.

इसके बाद अपराधी उस युवक को छोड़ सिपाही के पीछे पड़ गये़ अपराधी सिपाही का पीछा करने लगे़ डिबडीह पुल पर आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से उतरने को कहा़ सिपाही बाइक से जैसे ही बाइक से उतरे, तीनों अपराधी अपनी बाइक छोड़ सिपाही की बाइक लेकर फरार हो गये़ अपराधियों की बाइक डोरंडा पुलिस जब्त कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >