उषा मार्टिन कर्मी को चाकू मारकर लूटपाट करने में शामिल तीन गिरफ्तार

भेलपुरी बेचने वाले से लूटपाट में एक धराया

वरीय संवाददाता, रांची. उषा मार्टिन कंपनी के कर्मचारी जॉन के पेट में चाकू मारकर उनका मोबाइल सहित अन्य चीजों को नौ नवंबर को लूट लिया गया था. इसके अलावा उसी दिन लूट की दो अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था. इस मामले में डोरंडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मनीटोला निवासी अमन तिग्गा व अर्पित कच्छप के अलावा मनीटोला पत्थर रोड निवासी जेम्स टोप्पो शामिल हैं. इनके पास से लूटा गया दो मोबाइल, घटना में इस्तेमाल एक स्कूटी व चाकू बरामद किया गया है. जबकि भेलपुरी बेचने वाले से लूटपाट के एक अन्य मामले में मनीटोला काली मंदिर के समीप रहनेवाले शिवा राम उर्फ शंकर लोहरा को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चारो आरोपियों की उम्र 19 से 21 वर्ष है. उक्त जानकारी डोरंडा थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने दी. स्काॅर्पियो से चोरी कर रहा था, गिरफ्तार : रांची. 17 नवंबर की रात डोरंडा थाना क्षेत्र में एक स्काॅर्पियो से सीडी प्लेयर की चोरी करते एक आरोपी को गश्ती दल ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मो इमरोज है. वह न्यू गौसनगर, मनीटोला का निवासी है. उसके पास से चाेरी किया गया सीडी प्लेयर बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >