Ranchi News : मां दुर्गा के आगमन से जगत में आती है खुशहाली : संजय सेठ

हनुमान दल सत्संग सभा के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया में श्री रामायण नवाह्न परायण महायज्ञ की शुरुआत हुई.

प्राचीन राम मंदिर चुटिया में रामायण पाठ शुरू, रक्षा राज्य मंत्री ने किया उदघाटन

रांची.

हनुमान दल सत्संग सभा के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया में श्री रामायण नवाह्न परायण महायज्ञ की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जबकि विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पद्मश्री मुकुंद नायक, नंदलाल साहू, शंकर दुबे, कुणाल अजमानी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन स्वामी दिव्यानंद महाराज और महंत गोकुल दास की उपस्थिति में हुआ. संजय सेठ ने कहा कि एक दिन पहले हमने महालया में मां दुर्गा का आह्वान कर उन्हें धरती पर आमंत्रित किया था. मां आ चुकी हैं और उनके आने से धरती पर खुशहाली छा गयी है. उन्होंने कहा कि यहां आज हम सभी रामायण पाठ करनेवाली कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देख रहे हैं. हम कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान कर रहे हैं. सांसद आदित्य साहू ने कहा इस आयोजन में बड़ी संख्या में कन्याएं पाठ कर रही है यह एक उपलब्धि है. संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार साहू ने अतिथियों का स्वागत किया. कहा कि कार्यक्रम 1970 से होती आ रही है. इस इस वर्ष भी 351 कुंवारी कन्याओं द्वारा पाठ का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद विजय साहू ने किया.

बता दें कि आज से नौ दिनों तक 351 कुंवारी कन्याओं द्वारा सस्वर रामायण पाठ किया जा रहा है. यह पाठ सत्यनारायण स्वामी के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है. कार्यक्रम में संस्था के उमंग साहू, विजय तिर्की, आशीष कुमार, संकेत, नीरज साहू, हरिशंकर शर्मा, पुरुषोत्तम, ऋषि, गोलू अनीश, राहुल, आयुष समिति के संरक्षक कैलाश केसरी, जगन्नाथ साहू, संजय साहू, कृपाशंकर महतो, अरुण केसरी अपना योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >