डॉग लवर्स के लिए बड़ा झटका, झारखंड में इस नस्ल के कुत्तों को पालना पड़ेगा महंगा, सरकार ने लगायी रोक

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य में कुत्ते पालने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये है. इसके अनुसार राज्य में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी खतरनाक माने जाने वाले कुत्ते की नस्लों के पालन, खरीद-बिक्री और प्रजनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के डॉग लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है. सरकार ने राज्य में कुत्ते पालने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये है. इसके अनुसार राज्य में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी खतरनाक माने जाने वाले कुत्ते की नस्लों के पालन, खरीद-बिक्री और प्रजनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, ऐसे कुत्तों को पालने से पहले संबंधित प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी.

खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालना पड़ेगा महंगा

राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति ऐसे नस्ल के कुत्तों का पालन करता है या उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही से घुमाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. आवश्यकता पड़ने पर पालतू जानवर को जब्त कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पाबंदी

इस गाइडलाइन के संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी का कहना है कि पिटबुल, रॉटविलर समेत अन्य खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पाबंदी है. इसके बावजूद जो लोग इसको पाल रहे हैं, उनको जिम्मेदारी लेनी ही होगी. अगर ऐसे कुत्तों के पालकों की जानकारी होती है तो फिर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें

Suicide News: पूरे परिवार के साथ टाटा स्टील के सीनियर मैनेजेर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात

खुशखबरी: रांची में यहां खुलेगा सीबीएसइ का क्षेत्रीय कार्यालय, विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

Naxal News: लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा समेत 2 मारे गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >