Ranchi News : बारिश थमने के बाद रुक-रुक कर लगता रहा जाम

करीब पौन घंटे तक जाम रहा क्लब रोड

रांची. राजधानी की विभिन्न सड़कों पर गुरुवार को दिन से लेकर रात तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा. कई जगहों पर पौन घंटे तक जाम लगा रहा. बारिश धीमी होने के बाद ज्यादा जाम लगा. दिन में तो मेन रोड, रातू, बरियातू रोड, करमटोली से जेल मोड़, कचहरी से शहीद चौक तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा. वहीं शाम में बारिश कम होने पर अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक, सुजाता चौक से सिरमटोली चौक तक जाम लगा रहा. सुजाता चौक से क्लब रोड होते सिरमटोली चौक तक शाम सात बजे से करीब 7:45 बजे तक जाम लगा रहा. इस दौरान चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन के निकलने में भी परेशानी हो रही थी. बाद में ट्रैफिक पुलिस की क्यूआरटी वहां पहुंची और बेतरतीब लगे वाहनों को सीधा कराया. उसके बाद धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >