Ranchi news : आज राजधानी समेत कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

15 अगस्त को भी राज्य के कुछ जिलों में हो सकती है बारिश. राजधानी के साथ-साथ खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रांची. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 अगस्त को राजधानी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. राजधानी के साथ-साथ खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. शेष जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आकाश में बादल छाये रहेंगे. वहीं, 15 अगस्त को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, प सिंहभूम में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 18 अगस्त को संताल परगना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. इधर, मंगलवार को भी राजधानी में भारी बारिश हुई.

चंद्रपुरा में सबसे अधिक बारिश

राज्य में मॉनसून सक्रिय है. इसका सबसे अधिक असर बोकारो जिले के आसपास दिखा. बोकारो के चंद्रपुरा में करीब 87 मिमी बारिश हुई. वहीं, हजारीबाग में 64, रांची के बुढ़मू में 52 व गोविंदपुर में करीब 48 मिमी के आसपास बारिश हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >