रांची. मौसम केंद्र का अनुमान है कि होली के दिन (15 मार्च) को आकाश में बादल छाया रह सकता है. वहीं मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेसि के आसपास होगा. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है. मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेसि तक वृद्धि हो सकती है. रविवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तामपान 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा. वहीं न्यूनतम तापमान हजारीबाग में सबसे कम 10 डिग्री सेसि रहा. राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेसि जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेसि के आसपास रहा.
आइसा का राजभवन घेराव कल
रांची. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड कमेटी शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार की मांग की लेकर मंगलवार को राजभवन का घेराव करेगी. इसे लेकर राज्य स्तर पर तैयारी की जा रही है. संगठन घेराव के दौरान 19 प्रमुख बिंदुओं पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील करेगा. राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने बताया कि संगठन राज्य में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज व छात्रावास की स्थापना, शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति और दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षा की गारंटी की मांग कर रहा है. साथ ही, सीयूजे में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, खेल अकादमी स्थापित करने और संथाली शिक्षकों की नियुक्ति की मांग लंबे समय से की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
