हादसे में घायल दिव्यांग की रेफरल अस्पताल में मौत

सड़क दुर्घटना में घायल विकलांग सिकंदर खान (55) की मौत के बाद परिजनों ने गुरुवार की शाम को रेफरल अस्पताल में जमकर हंगामा किया

प्रतिनिधि, मांडर.

सड़क दुर्घटना में घायल विकलांग सिकंदर खान (55) की मौत के बाद परिजनों ने गुरुवार की शाम को रेफरल अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि गंभीर रूप से घायल सिकंदर को रिम्स भेजने में लापरवाही की गयी. उचित इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी. गुस्साये परिजनों ने रेफरल अस्पताल में तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर पहुंची मांडर, चान्हो व बुढ़मू की पुलिस ने किसी तरह समझा कर ग्रामीणों को शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.30 बजे टांगरबसली-बेड़ो रोड में लोयो डैम के समीप एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी. जिससे सवार नरकोपी के बाजरा निवासी सिकंदर खान, हेसमी की सुमित्रा देवी (31), गुमला के कीता गांव की वीणा देवी (28) व उनका पुत्र सत्यम उरांव (पांच), मांडर के चुंद तेतरटोली परदेशिया उरांइन (38), सोसई निवासी चालक अंकित उरांव घायल हो गये थे. घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिकंदर खान सहित परदेशिया उरांइन व अंकित भगत को रिम्स रेफर किया गया था. घायलों को रिम्स ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाया गया. जो बुढ़मू से काफी देर से पहुंचा. आरोप है कि एंबुलेंस में जगह नहीं है, कहकर उसका चालक सिर्फ दो लोगों परदेशिया उरांव व अंकित भगत को लेकर रिम्स चला गया. इस दौरान पुनः एंबुलेंस बुलाया गया, जो नहीं पहुंचा. जिससे सिकंदर खान रेफरल में करीब 5.30 बजे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन रेफरल अस्पताल पहुंच और उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. परिजनों के अनुसार मृतक सिकंदर खान पिता जब्बार खान एक पैर से विकलांग था और बैशाखी के सहारे चलते थे.

मौत को लेकर परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़

मांडर, चान्हो व बुढ़मू पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को कराया शांत

मांडर 1, हंगामा करते ग्रामीण.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >