चान्हो में एक साथ तीन स्कूलों में चोरी

चोरों ने मध्याह्न भोजन का चावल, गैस सिलेंडर व अन्य सामान ले गये

चान्हो.

थाना क्षेत्र के तीन स्कूलों में बुधवार की रात चोरी हुई. चोरों ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदरी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूरबटोली व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सरईटोली में मध्याह्न भोजन के स्टोर रूम का ताला तोड़कर एमडीएम का अनाज, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदरी से दो गैस सिलेंडर, 10 लीटर का एक प्रेशर कुकर, बड़ा कड़ाही व एक बोरा चावल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूरबटोली से छह बोरा चावल व सरईटोली से एक बोरा चावल, 15 किलो दाल व बच्चों के खेल सामग्री की चोरी हुई है. चोरी की सूचना चान्हो थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

चोरों ने मध्याह्न भोजन का चावल, गैस सिलेंडर व अन्य सामान ले गये

चान्हो 1, स्टोर रूम.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >