एस्बेस्टस शीट तोड़कर नकदी व सामान की चोरी

खलारी के केडी रोड स्थित श्री साईं आइस पार्लर में चोरों ने एस्बेस्टस शीट तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खलारी: खलारी थाना क्षेत्र के केडी रोड स्थित कांटाघर के समीप श्री साईं आइस पार्लर में बीती रात चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस शीट तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपये मूल्य का सामान और पांच हजार रुपये नकद की चोरी कर ली.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >