महिला के मुंह में था ट्यूमर, ऑपरेशन कर निकाला

महिला के मुंह में था ट्यूमर, ऑपरेशन कर निकाला

रांची : पाॅपुलर नर्सिंग में इएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ हर्ष कुमार ने चतरा की महिला (60 वर्ष) के मुंह का ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला. ऑपरेशन में लगभग दो घंटे का समय लगा. डॉ हर्ष ने बताया कि ट्यूमर के कारण महिला ठोस खाना नहीं खा पाती थी.

वह कई माह से लिक्विड खाने पर थी. उसका मुंह भी बंद नहीं हो पाता था. लॉकडाउन के कारण ऑपरेशन कराने के लिए नहीं अा पा रही थी. लॉकडाउन में ढील मिलने पर परिजन उसे रातू रोड स्थित अस्पताल ले आये. महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है. शीघ्र ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >