प्रतिनिधि, चान्हो.
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में कृषि एवं सहकारिता प्रभाग की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ बरुण कुमार ने की. बैठक में चान्हो प्रखंड के सभी किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बताया गया कि फसल बीमा की अंतिम तिथि को विस्तारित कर 30 सितंबर तक कर दिया गया है. बीडीओ ने प्रखंड के सभी मुखिया, जनसेवक और कृषक मित्र को अपने संबंधित पंचायतों और ग्रामों से लक्ष्य के अनुरूप किसानों का फसल बीमा सहित झारखंड मिलेट मिशन के तहत मड़ुआ और अन्य मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि के लिए निबंधित करने के निर्देश दिये. बीएओ उपेंद्र सिंह ने फसल बीमा के लाभ व इसे प्राप्त करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी. कहा कि प्रखंड के अधिकारी, जनसेवक, कृषक मित्र, लैम्पस प्रतिनिधि, खाद बीज और उर्वरक दुकानदार, प्रज्ञा केंद्र संचालक मिलकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अग्रणी किसानों के साथ मिलकर प्रखंड के सभी किसानों को फसल बीमा योजना के संबंध में जागरूक करके विस्तारित समय सीमा में लक्ष्य के अनुरूप फसल बीमा करा सकते हैं. मौके पर जिला व प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बीटीएम जनक सिंह, जनसेवक बुधवा उरांव, सोहराब खलील, विश्वनाथ कुजूर, रूपेश चरण, राकेश रोशन लकड़ा, विकास कुमार, अन्य कृषक मित्र, लैम्पस के प्रतिनिधि, प्रज्ञा केंद्र संचालक, एफपीओ के सदस्य व किसान मौजूद थे.बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषि एवं सहकारिता प्रभाग की बैठक
चान्हो 1, बैठक में उपस्थित बीडीओ व कृषि विभाग के अधिकारी.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
