सिल्ली के ठिंग ठिंग पाखना में लगा नागदेवता मूंगा बुरु टुसू मेला

टुसू नृत्य, कुड़माली झुमर, पांता नाच, मुर्गा लड़ाई रहा आकर्षण

सिल्ली. प्रखंड के अजयगढ़ के कदमटांड़ गांव के ठिंग ठिंग पाखना में आयोजित नागदेवता मूंगा बुरु टुसू मेला रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया. मेले का आयोजन युवा एकता संगठन कदम टांड़ के द्वारा किया गया. मेले में टुसू नृत्य, कुड़माली झुमर, पांता नाच, मुर्गा लड़ाई और लोक संगीत जैसे कार्यक्रमों के साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन किया गया. मेले में सिल्ली के विधायक अमित कुमार महतो, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, गोड़ाडीह पंचायत मुखिया सावन देवी, पंसस चैती देवी, पूर्व मुखिया डब्लू महली, ग्राम प्रधान सुखदेव मुंडा, ग्राम प्रधान सोमरा मांझी, नागेडीह मुखिया रेखा देवी, पूर्व प्रमुख कमल नाथ मांझी, पूर्व उप मुखिया बीरेंद्र नाथ मांझी, साधुचरण बेदिया, राजकिशोर बेदिया, लखीन्द्र बेदिया समेत कई गन्य मान्य लोग शामिल हुए. अतिथियों ने क्षेत्रीय कला-संस्कृति एवं पारंपरिक रीति रिवाज के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस तरह के आयोजन के लिए समिति के बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की. अतिथियों ने टुसू प्रतिभागीयों को नगद राशि देकर सम्मानित किया, वहीं मुर्गा लड़ाई के विजेता में प्रथम को पुरस्कार स्वरूप साइकिल देकर सम्मानित किया गया. अन्य विजेताओं को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. मेले के सफल आयोजन में ऋषिकेश महतो, मितेश बेदिया परेश महतो, बरुण महतो, अक्षय महतो, बाबूराम बेदिया, प्रभात बेदिया, सागर बेदिया, संजय बेदिया, सुरेंद्र नाथ मांझी, नरेंद्र बेदिया समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

टुसू नृत्य, कुड़माली झुमर, पांता नाच, मुर्गा लड़ाई रहा आकर्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >