ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा घर नहीं लौटी

ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा घर नहीं लौटी

रातू : थाना क्षेत्र के नया सोसो स्थित मरियमटोली (दामाद कॉलोनी) की एक 14 वर्षीया छात्रा मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन पढ़ने निकली जो अब तक नहीं लौटी है. छात्रा लीची बगान के समीप न्यू पब्लिक स्कूल के सातवीं में पढ़ती है.

देर रात तक छात्रा के वापस नहीं आने पर उसके घरवाले काफी खोजबीन किये. मामले में बुधवार को उसकी मां व भाई रातू थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >