Ranchi News : पवित्र आत्मा विश्वास और धैर्य जैसे गुणों का स्रोत : आर्चबिशप

संत मरिया महागिरजाघर में रविवार को दृढीकरण संस्कार का आयोजन हुआ. इसमें रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के 126 बच्चे-बच्चियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया.

कैथोलिक महाधर्मप्रांत के 126 बच्चे-बच्चियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया

रांची. संत मरिया महागिरजाघर में रविवार को दृढीकरण संस्कार का आयोजन हुआ. इसमें रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के 126 बच्चे-बच्चियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया. आज समारोही जुलूस के साथ दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे बच्चियों के साथ आर्चबिशप एवं पुरोहितों ने गिरजाघर में प्रवेश किया. इस अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया और दृढ़ीकरण संस्कार की धर्मविधि संपन्न की. इस अवसर पर आर्चबिशप ने अपने उपदेश में कहा कि कहा कि पवित्र आत्मा, विश्वास एवं धैर्य जैसे गुणों का स्रोत हैं. ये गुण हमारी आध्यात्मिकता को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि राई के दाने के समान विश्वास भी ईश्वर की कृपा पाने के लिए पर्याप्त है, क्योंकि ईश्वर हमारा हृदय जानता है. उन्होंने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने के साथ ख्रीस्तीय जीवन की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती है बल्कि जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती हैं.

इस अवसर पर उन्होंने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों को पवित्र आत्मा के सातों वरदानों का मर्म समझाया. उन्होंने पवित्र आत्मा के वरदानों के लिए अपना हृदय खुला रखने का आह्वान किया. उपदेश के बाद आर्चबिशप ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे-बच्चियों के माथे पर पवित्र तेल के द्वारा दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया. इस अवस पर पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो, फादर जॉर्ज मिंज, फादर प्रफुल टोप्पो, आर्चबिशप के सचिव फादर असीम मिंज, धर्मबंधु, धर्मबहनें और बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >