Ranchi News : रोटरी रांची का इको-फ्रेंडली दीपावली मिलन समारोह

रोटरी क्लब की ओर से दीपावाली मिलन समारोह मनाया गया. समारोह में गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेल के साथ लोगों की मस्ती हुई.

रांची. रोटरी क्लब की ओर से दीपावाली मिलन समारोह मनाया गया. समारोह में गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेल के साथ लोगों की मस्ती हुई. बच्चों ने पारंपरिक खेल का आनंद उठाया. वहीं, बड़ों ने सुरों और ताल पर थिरककर आनंद को और बढ़ा दिया. तंबोला और लकी ड्राॅ कार्यक्रम हुआ. तंबोला का संचालन रविंद्र सिंह चड्ढा ने किया. बंपर हौजी ड्रॉ की विजेता सुषमा साबू रहीं, जबकि लकी ड्राॅ का पुरस्कार गिरीश अग्रवाल ने जीता. सभी ने इको-फ्रेंडली दीपावली का संदेश भी दिया. अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह समाजसेवा और सकारात्मकता का भी प्रतीक है. हमें जरूरतमंदों के जीवन में भी रोशनी फैलाने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर सचिव भावना तनेजा, अजय छाबड़ा, जोगेश गंभीर, अनिल सिंह, राजीव मोदी, मुकेश तनेजा, शाहिद पॉल, प्रवीण राजगढ़िया, सुमित अग्रवाल, राजेश नाथ शाहदेव, गौरव बागरॉय, आदित्य मल्होत्रा, संजय कश्यप, सुरेश साबू, अजय वाधवा, अजय जैन, सुमन साबू, एनके मखीजा, रश्मि अग्रवाल, विनोद सरावगी, अतुल अग्रवाल, पूनम छाबड़ा, रेखा सिंह, दिवेश भगत, राजकुमार अग्रवाल, रजत बहल, परमजीत कौर, आस्था बहल, हितेश भगत, आकांक्षा भगत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >