देश में घोला जा रहा है परिवारवाद व तुष्टीकरण का जहर: बाउरी

रांची लोस सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी सिल्ली पहुंचे. उन्होंने नायक टोला बस्ती एवं झाबरी गांव में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की.

सिल्ली. रांची लोस सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी सिल्ली पहुंचे. उन्होंने नायक टोला बस्ती एवं झाबरी गांव में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत, मजबूत नेतृत्व एवं भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो एवं उनके सहयोगी दलों की ओर से तुष्टीकरण का जहर घोला जा रहा है. हमें भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की सोच को सत्ता में आने से रोकना है. वहीं सिल्ली स्थित भाजपा समाधान केंद्र में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू जाकर उनको नमन कर इस माटी का तिलक करके देश के विकसित भारत का संकल्प लिया है. आदिवासियों और वंचित समाज के लिए कई योजनाएं बनायी जा रही है. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >