रांची़ नाट्य संस्था मैट्रिक्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नाटक ””””प्रमाेशन”””” का मंचन हुआ. युवा रंगमंच रांची की टीम ने नाटक में ग्रामीण परिवेश में संस्कारित युवक ””””हरीश”””” की प्राइवेट कंपनी में अचानक पदोन्नति को मंच पर जीवंत किया. हरीश अपने ऑफिस में सहायक के पद पर नियुक्त है. सीनियर की मृत्यु के बाद क्लर्क से अफसर बनने और नौकरी में प्रमोशन पाने की लालसा में गलती कर बैठता है. प्रमोशन पाने के चक्कर में बॉस मिस्टर घोष को घर डिनर पर बुलाता है. झूठी शानो-शौकत दिखाने के लिए हर उपाय करता है. हालांकि मिस्टर घोष के सामने उसकी पोल खुल जाती है और उसे लज्जित होना पड़ता है. खट्टे-मीठे व चुटकुले अंदाज में किये गये संवाद ने दर्शकाें को बांधे रखा. कलाकार की भूमिका शंकर पाठक, पूजा कुमारी, अंजलि वर्मा, जितेंद्र वाधेर, मुन्ना लोहार, पंकज कुमार, पवन कुमार, मनमोहन सिंह (बादल), नैना कुमारी, पंकज कुमार, मुन्ना लोहार, संतोष पाठक ने निभायी. निर्देशक अजय मलकानी की परिकल्पना को पूरा किया. महोत्सव का समापन रविवार को नाटक ””””राज रक्त”””” के साथ होगा. नाटक की शुरुआत शाम सात बजे होगी.
नाट्य महोत्सव में नाटक ''''प्रमाेशन'''' का मंचन हुआ
नाट्य संस्था मैट्रिक्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नाटक ''प्रमाेशन'' का मंचन हुआ.
