रांची. कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के राजू पांच दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंचेंगे. श्री राजू इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और नेताओं से मिलेंगे. 23 फरवरी को श्री राजू मंत्री व विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे. वे रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिला कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे. प्रभारी के दौरा को लेकर पार्टी तैयारी में जुटी है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की. महानगर और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की.
झारखंड के पुराना नाता है के राजू का
प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रभारी के राजू का झारखंड से पुराना नाता रहा है. प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार झारखंड आ रहे हैं. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. श्री शाहदेव ने बताया कि प्रभारी के आगमन को लेकर पूरे शहर में पोस्टर और होर्डिंग लगाये जा रहे हैं. एयरपोर्ट पर पार्टी के आला नेता प्रभारी का स्वागत करने पहुंचेंगे. बैठक में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, आलोक कुमार दुबे, विनय सिन्हा दीपू, डॉ राजेश गुप्ता, विनय उरांव, हुसैन खान, अख्तर अली, मो सफार, सेंकी खान आदि मौजूद थे.
कब कहां होगा प्रभारी का कार्यक्रम
21 फरवरी : रांची में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक22 फरवरी : चाईबासा जायेंगे23 फरवरी : रांची में बोर्ड-निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मंत्री व विधायकों के साथ बैठक
24 फरवरी : हजारीबाग जायेंगे25 फरवरी : लापुंग में रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिला कमेटी की बैठकडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
