ranchi news : रांची में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच मां को नम आंखों से विदाई दी गयी

बांग्ला मंडपों में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच गुरुवार को मां को नम आंखों से विदाई दी गयी. इसके लिए बड़ी संख्या में भक्त मंडपों में जुटे थे.

रांची. बांग्ला मंडपों में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच गुरुवार को मां को नम आंखों से विदाई दी गयी. इसके लिए बड़ी संख्या में भक्त मंडपों में जुटे थे. सभी मां की एक झलक पाने को बेताब थे. हरिमति मंदिर दुर्गा पूजा समिति द्वारा सर्वप्रथम मंडप में विजयादशमी की पूजा-अर्चना की गयी. पहले घट विसर्जन हुआ. तत्पश्चात मां को सिंदूर दान किया गया. इसके बाद महिलाओं ने सिंदूर खेला. एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगा कर सदा सुहागन रहने की कामना की.

मां से अगले साल फिर आने का आह्वान किया

साथ ही मां से अगले साल फिर आने का आह्वान किया. बरसात के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हो रहा था. ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते श्रद्धालुओं ने मां को नम आंखों से खुशी-खुशी विदा किया. मौके पर अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव बीएन चक्रवर्ती, विजय चौधरी, अतुल दौलाई आदि उपस्थित थे. शनिवार को शाम 7:00 बजे यहां से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही समिति के सात वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा. उसके बाद कोलकाता की मशहूर गायक अनिशा मंडल, मुंबई से अभि सेन और कोलकाता की सिंगर चुमकी चटोपाध्याय द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >