Ranchi News : खाटू नरेश का महास्नान, लाल गुलाब से बाबा का शृंगार

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में अमावस्या के अवसर पर खाटूनरेश का महास्नान अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ.

रांची. हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में अमावस्या के अवसर पर खाटूनरेश का महास्नान अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में विशेष स्नान अनुष्ठान कराया गया. सबसे पहले गंगाजल, शुद्ध जल, घृत, दूध, दही और शहद आदि के मिश्रण से बाबा श्याम का स्नान कराया गया. इसके बाद विशेष गुलाब जल से अभिषेक कर रूह गुलाब अर्पित किया गया. ब्लू, पर्पल और व्हाइट ऑर्किड, लाल गुलाब, तुलसी दल, पीला गेंदा और अन्य मालाओं के साथ बाबा श्याम को नवीन पोशाक पहनाकर सुंदर शृंगार किया गया. मुख्य यजमान बलवंत लाल और सुमन कुमारी नीलमणि ने नवीन पोशाक, विशेष शृंगार और पंचमेवा भोग अर्पित कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया. मनीष सिंघानिया द्वारा भी पंचमेवा भोग अर्पित किया गया. इस अवसर पर मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल, विमल मुरारका, प्रताप मोदी, संजीत चौधरी, दिनेश अग्रवाल, कौशल चौधरी, प्रमोद सिंघानिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Raj Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >