टीपीसी के पूर्व एरिया कमांडर के घर कुर्क

केरेडारी पुलिस ने पिपरवार पुलिस के सहयोग से डमारू गांव में रविवार को टीपीसी का पूर्व एरिया कमांडर पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो के घर की कुर्की-जब्ती की.

पिपरवार. केरेडारी पुलिस ने पिपरवार पुलिस के सहयोग से डमारू गांव में रविवार को टीपीसी का पूर्व एरिया कमांडर पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो के घर की कुर्की-जब्ती की. इस दौरान पुलिस घर में रखे चल संपत्ति को जब्त कर लिया. वहीं, खिड़की-दरवाजे भी उखाड़ लिये. जानकारी के अनुसार डमारू गांव पहाड़ पर स्थिति होने की वजह से जेसीबी मशीन लेकर पहुंची थी. पहाड़ी जी पहले टीपीसी का एरिया कमांडर था. वर्तमान में वह बीके तिवारी ग्रुप का सदस्य बताया जाता है. पहाड़ी जी पर पिपरवार, टंडवा, केरेडारी, सहित आसपास के थाना क्षेत्राें में लेवी को लेकर कई वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार, आइओ अजय कुमार रविदास, एसआइ टिंकू कुमार सिंह सहित काफी संख्या में हजारीबाग जिला के पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >