Ranchi News : बांग्ला सांस्कृतिक कर्मी वृंद ने मनायी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

कलाकारों ने गीत संग्रह का प्रदर्शन व कविता पाठ किया

रांची. बांग्ला सांस्कृतिक कर्मी वृंद की ओर से ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर की 176वीं और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनायी गयी. सुचिश्मिता सेनगुप्ता, लिली मुखर्जी और अपरूपा चौधरी के निर्देशन में तीन समूहों के कलाकारों ने ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर का गीत प्रस्तुत किया. वहीं रवींद्रनाथ टैगोर के गीत संग्रह का प्रदर्शन संतारा और सौरभ देव के निर्देशन में किया गया. मौके पर कविता पाठ किया गया. उत्तम घोष ने तबले पर संगत की. सौरव देव ने सिंथेसाइजर पर सहयोग किया. सुबीर लाहिड़ी ने स्वागत भाषण, मंच संचालन रीता डे व बैशाखी शेखर ने किया. अनुपम चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का प्रबंधन अपराजिता भट्टाचार्य, करोबी दत्ता, बैशाखी शेखर और गौतम देबनाथ ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >