Ranchi News : भैया दूज, भाई फोटा और गोवर्द्धन पर्व मना

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज, गोवर्द्धन पर्व, भाई फोटा का त्योहार गुरुवार को मनाया गया.

रांची. भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज, गोवर्द्धन पर्व, भाई फोटा का त्योहार गुरुवार को मनाया गया. बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के लिए गोधन कूटने और बजरी खिलाने की परंपरा निभायी. सबसे पहले सुबह गोबर से यम, सांप, बिच्छू, चूल्हा, कुआं जैसी आकृति तैयार की. गोबर की मानव मूर्ति बनाकर उस पर ईंट रखने की परंपरा की. रूई की माला बहनों ने बनायी. फिर बहनों ने भाई के दुश्मनों के नाश की कामना करते हुए मूसल से गोधन कूटा. भाइयों की लंबी आयु की कामना के लिए जीभ में कांटा चूभाया. गोधन कूटने से पूर्व गोधन की कथा सुनी गयी और आखिर में छठ गीत गाये गये. इसके बाद भाई को तिलक लगाकर बजरी खिलाया. इस दौरान भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद दिया और एक-दूसरे को उपहार भी भेंट किया. वहीं, बंग समुदाय में भाई फोटा का त्योहार मनाया गया. भाइयों के माथे पर तिलक लगाये. बहनों ने भाई की रक्षा के लिए प्रार्थना की. इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Puja kumari

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >