रांची. जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआइ), रांची के तत्वावधान में चल रहे एक्सपो के तीसरे दिन गुरुवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. मोरहाबादी मैदान में चल रहे एक्सपो में आम लोग सहित स्टॉलधारक भी उत्साहित दिखे. लोग अपने परिवार और कई अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे. लोगों ने अपने मनपसंद सामान की खरीदारी की. स्कूली बच्चों में भी उत्साह दिखा. जेसीआइ के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि स्कूलों में 60000 बच्चों के बीच फ्री पास बांटा गया है. इसमें एक झूले की राइड और एक आइसक्रीम शाम पांच बजे तक फ्री दिया जा रहा है. हर दिन हो रहा कार्यक्रम : हर दिन एक्सपो में लोगों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम कराये जा रहे हैं. तीसरे दिन हेल्थी बेबी एंड मॅम शो और योग कंपीटिशन कराया गया. शुक्रवार को वॉयस ऑफ एक्सपो सिंगिंग कंपीटिशन शाम 4.30 बजे से होगा. वहीं, शनिवार शाम में तंबोला गेम होगा. जबकि, रविवार को पेंटिंग कंपीटिशन, फैंसी ड्रेस और डांस कंपीटिशन है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
