तूफान फेंगल का असर शुरू, रांची में आज हो सकती है बूंदाबांदी

दक्षिणी भारत में आये तूफान फेंगल का असर झारखंड में भी दिखने लगा

तूफान का चार दिसंबर तक रहेगा असर, पांच से और बढ़ेगी ठंड

संवाददाता, रांची

दक्षिणी भारत में आये तूफान फेंगल का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. शनिवार को राज्य के कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहे. अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कोल्हान वाले हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी और सिमडेगा जिले में पड़ सकता है. मध्य हिस्से (राजधानी और आसपास) में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. शेष हिस्सों में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं.

मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि फेंगल का कवर एरिया बड़ा हो गया है. इस कारण झारखंड के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य हिस्से में बूंदाबांदी हो सकती है. दिन का तापमान गिर सकता है. रात का तापमान बढ़ सकता है. तीन से चार दिसंबर तक इसका असर रहेगा. पांच दिसंबर से इसका असर समाप्त हो जायेगा. इसके बाद राज्य में ठंड बढ़ेगी.

::::::::: :::::::::::: ::::::::::: ::::::::::::::

फेंगल की वजह से चेन्नई-रांची विमान रद्द

चक्रवात फेंगल के असर की वजह से चेन्नई में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार को विमान सेवा रद्द कर दी गयी. शाम 6.35 बजे आनेवाली इंडिगो की विमान संख्या 6ई-6113 चेन्नई-रांची को रद्द कर दिया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि चेन्नई एयरपोर्ट रविवार की सुबह 6.00 बजे तक बंद कर दिया गया है. रविवार को फ्लाइट आयेगी या नहीं, इसका निर्णय मौसम को देखते हुए लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >