भोक्ताओं ने बरसाये आशीष के फूल

हफुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, पिपरवार.

हफुआ गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया. बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर मंडा मेला का शुभारंभ किया. इस अवसर पर रात्रि आठ बजे पहान के नेतृत्व में फूलखुंदी अनुष्ठान हुआ. निर्जला उपवास रख कर भोक्ता परंपरा के अनुसार खाली पैर दहकते अंगारों पर चले. कई भोगता अपने बच्चों को गोद में लेकर अंगारों पर चलती दिखीं. इससे पूर्व भोक्ताओं ने लोटन अनुष्ठान किया. वहीं, शुक्रवार सुबह बनस झूलन का आयोजन हुआ. इसमें भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर आशीष के फूल बरसाये. मंडा पूजा समिति द्वारा मेला में आये ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रात्रि में मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप नागपुरी ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया. इसमें कलाकारों ने नागपुरी गीतों से रात भर लोगों का मनोरंजन किया. आयोजन को सफल बनाने में मणिलाल महतो, चिंतामन महतो, गणेश महतो, राजेश महतो, संगीता देवी, अंगद कुमार महतो, सुनीता देवी, इना कुमारी, ललीता कुमारी, देवनाथ महतो, रामप्रसाद महतो, जगदीश महतो, सत्येंद्र शर्मा, उपेंद्र महतो, जीतेश्वर महतो, मुकेश महतो व अन्य ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >